logo

गोपालगंज : 5 किलो आम के लिए डॉक्टर पर भाई-भतीजे ने फेंका तेजाब, कहा-शक्ल पसंद नहीं थी

boy-780x470.jpg

गोपालगंज:
बिहार के गोपालगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक डॉक्टर पर उसके भाई और भतीजे ने तेजाब फैंक दिया है। जिससे डॉक्टर का चेहरा बुरी तरीके से झुलस गया है। इस वारदात को अंजाम इसलिए दिया गया क्योंकि आरोपियों को डॉक्टर का चेहरा और बाल पसंद नहीं था। पीड़ित को  गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गुरुवार शाम आम को लेकर हुआ था विवाद
मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव की है। जिसमें जख्मी का नाम डॉक्टर द्विजेन्द्र कुमार तिवारी है। वे 55 वर्षीय है। आरोपी का नाम  राजेश तिवारी है और उनके बेटे के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। राजेश और द्विजेन्द्र आपस में भाई है। दोनों भाइयों के बीच आपस में विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम में आम को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद रात में सो रहे डॉक्टर पर उनके भाई और भतीजे समेत तीन लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया।

चेहरा और बाल पसंद नहीं था
पीड़ित द्विजेन्द्र कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके भाई और भतीजे को उनका चेहरा और बाल पसंद नहीं था। इसलिए कई बार क्लिनिक में आकर भी धमकी दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम हमारे बगीचे से आम तोड़ा जा रहा था। आम तोड़ने वालों ने गलती मनाही वाले पेड़ से पांच किलो आम तोड़ लिया। इस घटना के बाद राजेश तिवारी और द्विजेन्द्र कुमार तिवारी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद रात में तेजाब हमले की वारदात को अंजाम दिया गया।