logo

गुड न्यूज : प्रधानमंत्री के साथ डिनर करेगा बिहार का लाल, मुख्यमंत्री भी करेंगे सम्मानित

WhatsApp_Image_2022-05-19_at_1_07_53_AM.jpeg

पटनाः
ब्राजील में आयोजित 24 वें डीफ ओलंपिंक 2022 में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले रितिक आनंद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुलावा आया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने साथ डीनर करने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रितिक को 19 मई 2022 को  सम्मानित करेंगे। उन्हें डीफ ओलंपिंक में गोल्ड जीतने के लिए 15 लाख रुपए प्रदान कर मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। डीफ ओलिंपिक शूटिंग पार्टिशिपेशन के लिए अभिषेक को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। देशभर से इस खेल में 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 


बिहार से जाने वाला इकलौते खिलाड़ी
बता दें कि रितिक 21 साल के है। वह पटना के हाजीपुर के रहने वाले है। रितिक इंटरनेशनल लेवल के डीफ बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं। रितिक ने यूथ व्लर्ड डीफ बैंडमिंटनशिप 2019 में सिल्वर मेडल हासिल किया था। डीफ ओलंपिंक 2022 में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वे बिहार से जाने वाले इकलौते खिलाड़ी है हालांकि देशभर से 8 खिलाड़ियों ने इसमे भाग लिया था। सभी बच्चों को प्रधानमंत्री की ओर से न्योता आया है जिन्होंने इस ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

 
इंडोनेशिया के कोच से लेते है बैंडमिंटन प्रशिक्षण 
रितिक अपने बैंडमिंटन प्रशिक्षण दिल्ली के सनराइज सटलर्स कोचिंग में इंडोनेशिया के कोच से ले रहे हैं। उनके पिता ने बताया कि सूगर मेंटेन करने के लिए वे बैडमिंटन खेलते थे। रितिक को भी साथ में प्रैक्टिस करने ले जाने लगे। वहां रेलवे के बैडिमिंटन प्लेयर ने बेटे को बैडमिंटन सिखाना शुरू किया। इसके बाद दिल्ली के गोपीचंद इंस्टीच्यूट में रितिक को बैडमिंटन की कोचिंग के लिए दाखिला करवा दिया। लेकिन बाद में गोपीचंद इंस्टीच्यूट की स्थिति जब खराब हुई तो बेटे को वहां से हटा दिया।  उन्होने यह भी बताया कि बेटे को महीने का 30 हजार रुपए खर्च लगता है। एक रैकेट 12-13 हजार का आता है। जूता 10-12 हजार रुपए का आता है। वे कहते हैं कि सब कुछ अपने बल बूते किया। बेटे की इच्छा में पैसे को बाधा नहीं बनने दिया।