द फॉलोअप डेस्क
पटना स्थित NEET छात्रा मामले में CBI जांच कर रही है। बताते चलें कि कल रविवार को ही CBI छात्रा के गांव जाकर परिजनों से पूछताछ की है। जानकारी निकल कर आ रही है कि अब इस मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। मुजफ्फरपुर जिले के मानवाधिकार मामलों के जानकार मानवाधिकार अधिवक्ता S.K झा द्वारा बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दर्ज याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मामले को अति गंभीर माना है।

S.K झा की याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने पटना SSP को नोटिस जारी कर 8 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर आपराधिक कृत्यों के संकेत मिले थे। विदित हो कि मृत छात्रा बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी थी, जो पटना के मुन्नाचक कंकड़बाग स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी।
.jpeg)
छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मामला काफी गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़ा है। मामले में मानवाधिकार अधिवक्ता ने कहा कि शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियां जघन्य आपराधिक घटना की ओर इशारा करती है। जानकारी के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।