logo

दहेज के लालच में पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाने 

DAHEJ.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भागलपुर स्थित नवगछिया में बिहपुर थाना क्षेत्र के हरियो गांव से दहेज प्रताड़ना को लेकर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नई नवेली दुल्हन जब शादी में अपने साथ दहेज नहीं लाई तो उसके  पति द्वारा दूसरी शादी करने का धमकी दिया गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन बिहपुर की रहने वाली है। इसकी सूचना महिला ने, महिला थाना में दी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति सुमित कुमार और ससुराल पक्ष वाले 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे है। साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित भी करते हैं। 

वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने 13 फरवरी 2026 को दूसरी शादी भी कर ली और उसे घर से निकालने की साजिश रच रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत लिखाते समय बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2021 में श्रीपुर (थाना नवगछिया) निवासी सुमित कुमार से हुई थी। विवाह के समय उसके मायके पक्ष की ओर से लगभग ढाई लाख रुपये नकद, जेवरात और फर्नीचर दिए गए थे। इसके अलावा शादी समारोह में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए थे, जिसके लिए उसके पिता को कर्ज भी लेना पड़ा था।

वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में पीड़िता के बताया कि उससे बार-बार मायके से रुपये लाने के लिए दबाव बनाया जाता था और मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। कई बार उसे कमरे में बंद करके भी रखा गया। शिकायत में यह भी कहा है कि नरेश सिंह के भाई देवेंद्र सिंह ने घर आकर पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने और घर छोड़ने की धमकी दी। बहरहाल, महिला थाना अध्यक्ष कुमारी नीता ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

Tags - Bhagalpur Dowry Harassment Case Naugachhia Bihpur Police Station Hariyo Village Incident Dowry Demand 5 Lakh Domestic Violence Allegation Second Marriage Accusation Sumit Kumar Case Woman Police Station Complaint Mental and Physical Harassment S