logo

BIHAR : शराब बेचने पर किया विरोध तो गोलियों से भूना, 2 की मौत

076cda00-b7ff-4df3-bc3d-861d27fb45ac_1653888969252.jpg

मधेपुरा:
बिहार में शराब पूर्णतः बंद है। लेकिन ये केवल कहने की बात ही रह गई है। शराबबंदी वाले बिहार में अपराधी दिनदहाड़े खुलेआम किसी को भून रहे है। ऐसी ही एक खबर बिहार के मघेपुरा से आ रही है। जहां अपराधियों ने शराब बेचने वाले का विरोध करने वाले को  गोलियों से भून दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात को ही पुलिस फोर्स और पदाधिकारियों को स्थल पर भेजा गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।


मरने वाले में एक अपराधी का सगा भाई 

 मामला मधेपुरा के मुरलीगंज थाना इलाके के परमानंदपुर गांव का है। जहां रविवार देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने चार लोगों की गोली मार दी। इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में गोली चलाने वाले अपराधी का एक सगा भाई भी था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक का नाम मनीष कुमार और अरुण यादव बताया जा रहा है। मृतक मनीष की उम्र 32 साल बताई जा रही है वहीं  अरुण की उम्र 45 है।


बचाने आए लोगों पर भी फायरिंग
गांव वालों का कहना है कि  8-10 की संख्या में ये अपराधी देर रात से ही गांव में अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर रहे थे। लेकिन लोग नजर अंदाज करते रहे। देर रात करीब 11-12 बजे के बीच इन लोगों ने सबसे पहले मनीष कुमार को घेरकर उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उस पर 10 गोलियां चलाई। इसमें से सात उससे लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच गांव में हो रही इस घटना पर ग्रामीणों ने निकल कर विरोध शुरू किया। अपराधियों को रोकनी की कोशिश करने लगें। तब अपराधियों ने रोकने वाले ग्रामीणों पर भी गोली चलाना शुरू कर दिया।बचाने आए तीन लोगों को भी गोली लगी। इसमें एक घटना में शामिल अपराधी का भाई अरुण यादव (45) भी थे जो बचाने के लिए गए थे। उसकी भी मौत हो गई।


अपराधी शराब का कारोबार करता था 
 घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम फैंल गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि अपराधी शराब का कारोबार करता था। मनीष काफी समय से उसका विरोध कर रहा था। रविवार रात मनीष भोज खाकर घर लौट रहा था। तभी अपराधी आ गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।