logo

बिहार : किरायेदार के प्रेमजाल में फंसी मां ने कराया बेटे का कत्ल 

WhatsApp_Image_2022-05-26_at_4_35_54_AM.jpeg

पटना :
आज तक तो बस यही सुना था कि मां जिंदगी देती है लेकिन, इस घटना इस बात की सच्चाई को तार-तार करके रख दिया। एक ऐसी घटना जिसने मां की ममता को शर्मसार किया है। मामला पटना के दीदारगंज का है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी संग बेटे की मौत की साजिश रची। मृतक का नाम सूरज है। मृतक की आयु 19 वर्ष थी। वहीं, उसकी मां का नाम जूली देवी है। रविवार शाम प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़के का आपहरण किया फिर उसे भिंड्डी के खेत में ले जाकर के मौत के घाट उतार दिया। जब पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस छानबीन में लगी थी। जिसका खुलासा पुलिस ने अब किया है। 

किरायेदार के प्रेमजाल में फंसी थी मां
 DSP राजेश कुमार मांझी ने बताया कि हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कत्ल को अंजाम देने में मृतक की मां दीदारगंज निवासी जूली देवी, उसका प्रेमी सुकुलपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ मोजीपुर के जितेंद्र कुमार, खुसरुपुर-बैकटपुर के बिट्टू कुमार व रवि कुमार शामिल थे। वहीं  DSP ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र कुमार मृतक के घर में किराया पर दुकान चलाता था। इसी क्रम में मृतक की मां और धर्मेंद्र एक दूसरे को प्रसंद करने लगे। इसी बीच दोनों में पैसों की लेन-देन भी होने लगी थी। 
जब इस बात का पता सूरज को चला तब उसने धर्मेंद्र को घर खाली करने को कहा। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। धर्मेंद्र ने सूरज को जान से मारने की धमकी दी। इसी से परेशान होकर दोनों ने उसके कत्ल करने का निर्णय लिया और उसे अंजाम भी दिया। 

नाना के घर से लौट रहा था मृतक
जानकारी के मुताबिक  रविवार को मृतक अपने नाना के घर मालसलामी के मसूरगंज गया हुआ था। रात 10 बजे के करीब वह पैदल ही दीदारगंज लौट रहा था। वहीं ताक में बैठे आरोपियों ने उसका आपहरण किया फिर उसे भिंड्डी के खेत में ले गए।  धर्मेंद्र ने उसका सिर धारदार हथियार से काटा फिर पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को बिक्रमपुर गांव के पास एक गड्ढे में छिपा दिया तथा उस पर से काफी मोटी परत में मिट्टी भर दी। यही नहीं! धड़ को दुर्घटना दिखाने के लिए रेलवे हंडर में फेंक दिया।

नाना ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
यह बात प्रकाश में तब आई जब मृतक के नाना गोपाल प्रसाद ने जब धर्मेंद्र कुमार को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होने सोमवार को थाना आकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस उसे हिरासत करते हुए पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने हत्याकांड का परत दर परत खुलासा कर दिया।