logo

मॉब लिंचिंग में वृद्ध दंपति को पिलाया पेशाब, फिर पति की कर दी हत्या; पत्नी को भी जिंदा जलाने की कोशिश

mob3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नवादा जिले से अंधविश्वास का एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास में एक वृद्ध के साथ मॉब लिंचिंग में 70 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं उनकी पत्नी को भी अधमरा कर दिया गया। इतना ही नहीं भीड़ घायल महिला को उनके मृत पति के साथ जिंदा जलाने की भी तैयारी कर रही थी। तभी मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें बचा लिया। इस मामले में पुलिस ने अब तक 9 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं घायल महिला का इलाज नवादा के सदर अस्पताल  में किया जा रहा है। मृतक की पहचान भगत के रूप में की गई है, जो कि झाड़-फूंक का काम करते थे। 
पीड़ित महिला ने बताया कि पति की हत्या के बाद भीड़ उन्हें भी मारने के फ़िराक में थी। और पति के शव में जलाने की तैयारी कर रहे थे इसी क्रम में पुलिस आ गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बताया कि इस घटना में शामिल कुछ लोग नशे में भी थे। 
मिली  जानकारी के अनुसार मोहन मांझी के घर समारोह के दौरान डीजे बज रहा था। लकिन अचानक से डीजे बंद हो गया। तो लोगों ने जादू- टोना मानकर उसका आरोप पास के ही बुजुर्ग दंपत्ति पर लगा दिया। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने पहले दम्पति के बाल मुंडवाए और उनके सिर पर चूना लगाया। इसके बाद गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पुरे गांव में घुमाया। फिर उन्हें पेशाब भी पिलाया गया। इसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिसके कारण वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar crime news bihar crime latest news mob lynching mob lynching news nawada news