logo

BIHAR : विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया, जानिए! क्या है पूरा मामला

nalanda1.jpg

नालंदा:
बिहार (Bihar) के नालंदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने विदाई के समय दूल्हे के साथ जाने से साफ मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा पूरी तरह दिव्यांग है। मैं किसी और लड़के के साथ रह लूगीं लेकिन इसके साथ नहीं जाऊंगी। वहीं दूल्हा बार-बार कह रहा है कि मेरा पैर बिल्कुल ठीक है। बात ज्यादा बढ़ जाने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

नालंदा के रतनपुर गांव का है मामला
मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाने इलाके के रतनपुर गांव का है। विदाई के समय लड़की ने ससुराल जाने से साफ मना कर दिया। लड़की ने कहा कि लड़का दिव्यांग है। दरअसल, शादी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को दूसरे घर में मौजूद देवी-देवताओं की पूजा कराने ले जाया गया। इस दौरान लड़का पीछे-पीछे और लड़की आगे-आगे चल रही थी। इसी बीच सीड़ियां चढ़ने के दौरान लड़का लड़खड़ाने लगा। पहले तो दुल्हन को शक हुआ कि लड़के ने पी रखी है, लेकिन फिर पता चला कि उसके पैर में ही दिक्कत है। 

दुल्हन गाड़ी से उतरकर घर चली गई
आक्रोशित दुल्हन ने कहा कि लड़के को मैने शादी से पहले न देखा था और न ही मैने इसे प्रसंद किया था। यह शादी परिवार के मर्जी से हो रही है। वहीं दुल्हा बार-बार कह रहा है कि मेरा पैर बिल्कुल ठीक है। लड़की को जबरन बोलेरो में बिठाने लगे लेकिन, वह उतरकर अपने घर में घुस गई। इसके बाद अब लड़के ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं दुल्हन का साफ कहना है कि घर की बदनामी हो या कुछ भी हो, वह दूल्हे के साथ नहीं जाएगी। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और पुलिस जांच में जुटी है।