logo

गुड न्यूज : बिहार में लॉंच हुई टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी, सीएम बोले- उद्योगों का होगा विकास 

whatsapp-image-2022-06-08-at-113847-am_1654684637.jpeg

पटना:
बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने महत्वाकांक्षी टेक्सटाइल एवं लेदर पॉलिसी लॉन्च किया है। इसी के लिए बुधवार को राजधानी के अधिवेशन भवन में 'इन्वेस्टर्स मीट सह बिहार टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022' का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। बता दें कि बिहार में जल्द ही रूपा और टीटी कंपनी प्रोडक्शन शुरू करेंगी।


बिहार इथनॉल के क्षेत्र में अव्वल राज्य होगा
 इस मौंके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के इथनॉल पॉलिसी की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज इथनॉल के क्षेत्र में बिहार में काफी काम हो रहा है और आने वाले समय में बिहार इथनॉल के क्षेत्र में देश का अव्वल राज्य होगा। उन्होंने उधोगपतियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें सरकार की तरफ से जो भी मदद चाहिए, वो उन्हें मिलेगा।


उद्योग मंत्री द्नारा मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ 
वहीं उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस मौंके पर मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। साथ ही उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उद्योग विभाग उनके लिए हर वो कदम उठाएगा जो उन्हें चाहिए होगा। वहीं मौके पर मौजूद रूपा कंपनी के प्रेसिडेंट विकास अग्रवाल ने बताया कि बिहार सरकार की टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी हमें अच्छी लगी है। हमें अब बिहार में कॉन्फिडेंस है और सिक्योरिटी भी महसूस होती है। मैं आश्वासन देता हूं कि जल्द ही हमारी कंपनी यहां प्रोडक्शन कर सकती है। वहीं टीटी कंपनी के एमडी संजय कुमार ने बताया कि हमारे त्रिपुरा वाले कारखाने में 90% कर्मचारी बिहारी हैं। तो मैं बिहार में जल्द ही कारखाना लगाऊंगा, ताकि बिहार के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े।


मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन 
मुख्यमंत्री ने ही 'कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के साथ बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद थे। साथ ही रूपा, टीटी,आईटीसी समेत कई कंपनी के इन्वेस्टर्स भी मौजूद थे।