logo

पटना में कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई

hueruer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शनिवार को भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और मानव गरिमा के सबसे बड़े समर्थक थे। उन्होंने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर सभी को उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. अंबेडकर ने हमें वह लोकतांत्रिक आधार दिया है, जिस पर आज भारत खड़ा है।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक उदाहरण है। बाबा साहेब ने संविधान में लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थान देने के साथ समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में नई उम्मीदें जगाईं। उन्होंने कांग्रेसजनों से अपील की कि वे डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग समानता, बंधुत्व और न्याय—को अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सर्वोपरि रखें। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, पूर्व विधायक अनिल कुमार, सौरभ सिन्हा, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, नदीम अख्तर अंसारी, चिन्मय कृति सिंह, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार सुमन, विजय कुमार, अमित विक्रम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News Patna Congress news updates Jharkhand News latest Jharkhand News Patna Congress updates larest Patna Congress News Patna Congress news in hindi latest Pa