logo

BIHAR : एक ही घर के दो लोगों की निर्मम हत्या, एक का शव खेत में था तो दूसरे का सड़क किनारे मिला

muder_photo1.jpg

 सीवान :

बिहार के सीवान में अपराधियों ने डबल मर्डर  की घटना को अंजाम दिया है। एक साथ दो लोगों का शव अलग-अलग इलाके में मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है। दोनों शवों को अलग अलग इलाके में फेंका गया है। मृतक की पहचान  मुखिया के  पति और उसके भांजे के रूप में की गई है। एक शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी खेत से मिला है जो मुखिया पति विश्कर्मा बिंद का है तो वहीं दूसरा शव एमएच नगर थाना क्षेत्र के कबिलपुरा मोड़ के समीप से मिला है जो मुखिया के भांजे  का बताया जा रहा है।

 

गोली मारकर की गई हत्या 

 घटना  की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बता रही हैं। मामले की जांच के लिए दो टीमों को गठन कर दोनों को अलग अलग जगह छानबीन के लिए भेजा गया है।  पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। डबल मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में सुबह से लगी हुई पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है।