द फॉलोअप डेस्क
बिहार के वैशाली जिले से महिला-पुरुष की गंड़क नदी में कूदने का एक मामला सामने आया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जिले के हाजीपुर में मंगलवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र में महिला-पुरुष ने गंड़क नदी में छलांग लगा दी। दोनों के छलांग लगाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और खेत में काम कर रहे किसान आवाज की तरफ दौड़ पड़े, जिसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। 
वहीं कुछ स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उन दोनों को बाहर निकाला मगर पुरुष की पहले ही मौत हो चुकी थी, वहीं महिला की सांसे चल रही थी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला-पुरुष दोनों को लेकर अस्पाताल पहुंची। हालांकि जब तक पुलिस दोनों को अस्तपताल लेकर पहुंची तब तक महिला की भी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने दोनों को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दोनों की तस्वीरें सभी थानों में भेजी गई है।.jpeg)
वहीं पुलिस सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों पति-पत्नी हो सकते हैं। हालांकि जांच के बाद ही साफ़ हो पायेगा। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के कारणों और उनके परिजनों की तलाश में भी जुटी हुई है।