logo

Bihar Weather Update : बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, अधिकतम 8 डिग्री तक गिरा राज्य का पारा

nitish_tejaswi1.jpg

पटना: 

बिहार में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश का असर अब दिन के तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण राज्य का पारा 8 डिग्री नीचे गिरा है। उम्मीद है कि आने वाले 24 घंटे में पारा 2 डिग्री और नीचे आ सकता है। बता दें बिहार में बेताहाशा गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया था लेकिन अब जब पारा 36 डिग्री हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 
अधिकतम तापमान आई है गिरावट 
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान छपरा में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दक्षिण बिहार में पारा 35 के पार है, लेकिन उत्तर बिहार में बारिश प्रभावित क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। बारिश का हाल ऐसा ही रहा तो आने वाले 24 से 48 घंटे में तापमान और भी कम हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग का 48 घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है।


इन जिलों हुई है बारिश

 पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के एक दो स्थानों पर एवं उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। इस दौरान पश्विम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर बक्सर, कैमूर, बेगूसराय, पूर्णिया, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, अरपवल, पटना, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा और समस्तीपुर सहित 25 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।