logo

जिंदगी की जंग हार गया मासूम, 25 घंटे के ऑपरेशन के बाद हुआ था रेस्क्यू

1771.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में रोहतास जिले में सोन नदी पर बने पुल के दो पिलर के बीच फंसा 11 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया। रंजन कुमार नामक इस बच्चे को बुधवार सुबह 11 बजे पिलर के गैप में देखा गया था। शाम 4 बजे से उसका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 3 अफसर और 35 जवानों ने 25 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। 25 घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे रेस्क्यू कर भी लिया गया था। बच्चे को गंभीर हालत में सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बांस की मदद से सुबह में दिया गया था खाना

बच्चे को सकुशल निकालने के लिए पाइप से ऑक्सीजन दी गई। गुरुवार की सुबह उसे बांस की मदद से खाना दिया गया। इससे पहले पिलर में तीन फीट चौड़ा होल किया गया। इसके बावजूद रेस्क्यू नहीं हो पाई। इसके बाद स्लैब को तोड़कर शाम करीब पांच बजे बच्चे को निकाला जा सका था। ऑपरेशन के संबंध में एनडीआरएफ के अधिकारियों का कहना था कि जिस कंडीशन में बच्चा फंसा था, वो बहुत ही क्रिटिकल सिचुएशन थी।

दो दिनों से था लापता
खिरिआव गांव का रहने वाले शत्रुघ्न प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार बीते दो दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था। बताया जा रहा है कि वह कबूतर पकड़ने गया था। इसी दौरान फंस गया। बुधवार की दोपहर एक महिला ने पुल में फंसे बच्चे को रोते हुए देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। परिजनों ने भी अपने स्तर से निकालने का प्रयास किया था। जब वे सफल नहीं हुए तो प्रशासन को इसकी सूचना दी थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N