logo

BIHAR Politics : JDU ने आरसीपी सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, भेजा नोटिस

rcp-singh_1596292803.jpg

पटना:
बिहार (Bihar) के सियासत में एक बार फिर हलचल है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (Former National President RCP Singh) पर उनकी ही पार्टी ने गंभीर अरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) द्वारा भेजे गए नोटिस में उनसे कई सवाल किए गए है। जिसमें यह उल्लेख है कि अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपके एवं आपके परिवार के नाम से वर्ष 2013 से 2022 तक अकूत अचल संपत्ति(real estate) निबंधित की गई है। अभी तक आसीपी सिंह की ओर से नोटिस पर कोई जवाब नहीं आया है।

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस पर करते है काम
जदयू ने आरसीपी सिंह से कहा है कि आप लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ अधिकार एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में आपको इस बात के जानकारी जरूर होगी कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस पर काम करते हैं और इतने लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद नेता पर कभी कोई दाग नहीं लगा और ना उन्होंने कोई संपत्ति बनाई है  इसलिए निर्देशानुसार पार्टी आपसे अपेक्षा करती है कि आप इस नोटिस के बिंदुओं पर बिंदुवार अपनी राय से पार्टी को तत्काल अवगत कराएं। 


नालंदा में 40 बीघा जमीन खरीदी
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा जो नोटिस आरसीपी सिंह को भेजा गया है उसमें आरसीपी सिंह के द्वारा खरीदी गई संपत्ति का भी बिंदु बार जिक्र किया गया है। अपने नोटिस में जदयू ने यह आरोप लगाया है कि आरसीपीसी सिंह ने नालंदा जिला के दो प्रखंड में 40 बीघा जमीन खरीदी और जमीन के इस खेल में दान में जमीन लेकर उसका खरीद बिक्री किया गया। साथ ही इन सभी संपत्तियों का जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया जदयू ने एक और बड़ा आरोप आरसीपी सिंह पर लगाया कि उन्होंने जमीन के खरीद में अपनी पत्नी के नाम में भी हेराफेरी की है ।