logo

नौकरी का झांसा दे बिहार में झारखंड की लड़की का रेप, नग्न कर पीटा

sad_girl1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी और यौन शोषण कर रहे एक रैकेट को दबोचा है। मामला तब सामने आया जब झारखंड की लड़की उस नरक से किसी तरह से भागी और पुलिस को पूरी जानकारी दी। लड़की ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर उसे बिहार बुलाया गया। यहां उसके साथ गलत काम किया गया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर नग्न कर पीटा गया। किसी तरीके से जान बचाकर लड़की वहां से भागी और अपने घर पहुंचे।


 साइबर फ्रॉड की ट्रेनिंग का लड़की ने लगाया आरोप
पाकुड़ की रहने वाली लड़की ने बताया कि उसे 20 हजार मासिक की नौकरी का फोन आया था। बोला गया कि नौकरी के लिए 20 हजार रुपए देना होगा। ट्रेनिंग के बाद नौकरी मिलेगी  फिर उसे गया बुलाया गया। जहां उसका इंटरव्यू हुआ। ट्रेनिंग के बाद 25 हजार की नौकरी दी जाएगी। ट्रेनिंग को दौरान लड़की को कहा कि अगर वह दो लोगों को जोड़ती है तो उसे कमीशन मिलेगा साथ ही उसके पैसे भी वापस किए जाएंगे। जिसके बाद उसने इस जॉब प्रोग्राम के बारे में अपनी चचेरी बहन और एक भाई को बताया और उन्हें जोड़ा। इसके अलावा उस लड़की 35 अन्य लोगों को इसमें जोड़ा लेकिन उसे पैसे नहीं मिला। पैसा नहीं मिलने पर लड़की ने ट्रेनिंग कैंप में जमकर  हंगामा किया। जिसके बाद उसे गया से मुजफ्फरपुर भेज दिया गया। वहां से डेढ़ माह तक अवैध तरीके से बंद रखा गया। हंगामा करने पर मारपीट भी की गई। इतना ही उसका रेप भी किया गया। लड़की ने आरोप लगाया है कि कैंप के नाम पर साइबर फ्रॉड की ट्रेनिंग दी जा रही थी। 


अबतक कर चुके हैं करोड़ों की ठगी 
एसएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पाकुड़ की लड़की की शिकायत पर ट्रेनिंग कैंप में छापेमारी की गई। यहां से एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को थाने लाया गया। उनसे पूछताछ जारी है। एसएसपी ने बतायाा कि हमें मुजफ्फरपुर कैंप से एक रजिस्टर मिला जिसमें 400 बेरोजगारों लोगों के ट्रेनिंग का जिक्र है। ऐसे ही रजिस्टर टीम ने गया और हजारीबाग से भी बरामद किया। पूछताछ के बाद पता चला है कि पटना में बैठा मास्टरमाइंड इस पूरे गिरोह का चला रहा है। जिसकी शिकायत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अबतक गिरोह के लोग करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N