द फॉलोअप, रांची
केंद्र सरकार के MMDR बिल के खिलाफ राजधानी रांची में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर के जरिए केंद्र की नीतियों का विरोध करते हुए MMDR कानून को रद्द करने की मांग की गई है। पोस्टर में झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर राज्यवासियों के अधिकार की बात प्रमुखता से उठाई गई है। पोस्टर में लिखा गया है कि केंद्र की झारखंड विरोधी सरकार होश में आओ, MMDR काला कानून रद्द करो। साथ ही झारखंडियों का अधिकार छीनना बंद करो का संदेश भी दिया गया है।

पोस्टर के जरिए केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग
पोस्टर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड के कई नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। MMDR बिल को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया है। पोस्टर के जरिए खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों पर झारखंड के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर लगे इन पोस्टरों के बाद MMDR बिल को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के संकेत हैं। पोस्टर के जरिए केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग उठाई गई है।