logo

काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह के समर्थन में आए खेसारी लाल, कहा- वो शेर है और...

pawan_keshari.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के काराकाट लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। यहां से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद यह हॉट सीट बन गया है। पवन सिंह ने यहां मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। लगातार प्रधानमंत्री,गृहमंत्री और मुख्यमंत्री वहां बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे हैं। वहीं अब पवन सिंह के समर्थन में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि पवन सिंह शेर हैं और शेर मैदान में अकेला है। साथ ही यह भी कहा कि वो पवन सिंह के समर्थन में काराकाट जाएंगे।


पवन सिंह को किसी पार्टी की जरूरत नहीं 
खेसारी लाल ने मीडिया इंटरव्यू में कहा कि पवन सिंह शेर हैं और शेर मैदान में अकेला है। उसे किसी की जरूरत नहीं है। राजनीतिक दलों का समर्थन वही लोग लेते हैं जो कमजोर होते हैं। पवन सिंह को किसी पार्टी की जरूरत नहीं है। खेसारी ने कहा कि पवन सिंह बिहार के शेर हैं, वो अकेले ही सबके लिए काफी हैं। पूरा बिहार उनके साथ है। वहीं पवन सिंह के बीजेपी से निष्कासन को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह अकेले चुनाव जीतेंगे, वो शेर हैं, बिहार के राजा हैं। जहां तक कलाकारों की बात है तो पवन सिंह ने भोजपुरी के लिए काफी काम किया। इसलिए मेरा समर्थन और संवेदनाएं हमेशा उनके साथ हैं। जहां तक पार्टी का सवाल है तो कलाकार के लिए पार्टी कोई मायने नहीं रखती।


पवन सिंह के समर्थन में काराकाट जाएंगे
खेसारी लाल यादव ने ये भी कहा कि वो पवन सिंह के समर्थन में काराकाट भी जाएंगे। जहां रोड शो से लेकर हेलीकॉप्टर शो तक सब कुछ होगा। बीजेपी नेताओं के प्रचार पर खेसारी ने कहा कि उनका सम्मान है, ये उनका काम है। लेकिन चुनाव में कौन भारी पड़ेगा ये तो नतीजों के बाद पता चलेगा। पवन सिंह का जितना तो तय है।

Tags - pawan singhPawan singh newsKarakat Lok Sabha seatbhojpuri superstar khesari lal