logo

15 लाख लोग मिलकर बनायेंगे जन सुराज को राजनीतिक पार्टी, प्रशांत किशोर ने बताई रूपरेखा 

prashant5.jpeg

पटना 

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बताया कि जन सुराज (Jan Suraj) को राजनीतिक पार्टी बनाया जायेगा। 14-15 लाख मिलकर इसे पार्टी बनायेंगे। ये पार्टी किसी एक व्यक्ति या सगंठन की नहीं होगी। इसमें कई लोगों की भागीदारी होगी। बिहार में बन रहे नए विकल्प के बारे में प्रशांत ने कहा कि मैं बिहार में बड़ा प्रयास कर रहा हूं। पिछले दो-ढाई बरस गांव-गांव पैदल चलकर 1-1 व्यक्ति से मिलकर विकल्प बनाने का प्रयास कर रह हूं। ताकि जब ये नया दल बने तो ये दल प्रशांत किशोर का न होकर पूरे बिहार के लोगों का हो। आज बिहार में नए विकल्प की जरूरत है।


विश्व की सबसे बड़ी घटना होगी 

कैसे संभव होगा ये 
प्रशांत किशोर ने कहा, मेरा ऐसा मानना है कि बिहार में 1 प्रतिशत लोग यानी 100 में 1 आदमी भी विकल्प बनाने के लिए तैयार हो गया तो ये काफी होगा। कहा, इस समीकरण से बिहार में करीब-करीब 14 से 15 लाख लोग मिलकर इस विकल्प को बनाएंगे। आप मन कर चलिए की ये विश्व के स्तर पर सबसे बड़ी घटना होगी। आज तक 10 से 15 लाख लोगों ने मिलकर नया विकल्प नहीं बनाया है। हम प्रयास कर रहे हैं कि लाखों लोग मिलकर इस दल की स्थापना करें। ताकि ये दल किसी एक का न होकर पूरे बिहार के लोगों का हो।


जनता नये विकल्प के लिए तैयार 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जो लोग इस दल को बनाएं, वो तय करें कि इस दल का नाम क्या हो। इसे लोकतांत्रिक कैसे बनाया जाए। लोग बैठ कर तय करें कि दल का संविधान कैसा हो। जन सुराज बिहार के सारे वर्गों और जातियों का दल हो। ताकि बिहार में उन्हें लालू - नीतीश और बीजेपी से आगे बढ़ने और सोचने का समय मिले। आज बिहार में जनता नए विकल्प के लिए तैयार है।