logo

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू हुए एक्टिव, कार्यकर्ताओं से मिलने आरा के लिए रवाना

Lalu-Yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में तैयारियां जोर-शोर से दिखाई दे रही है। सभी राजनीतिक दल इस दौरान पूरी मेहनत से जनता के बीच दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी सक्रिय हो गए हैं। लालू यादव सुबह- सुबह एक्टिव मोड में दिखाई दिए हैं। जहां वे अपनी वैनिटी वैन से पटना से आरा के लिए रवाना हो गए हैं। 
बता दें कि वे इस दौरान चुनावी मौसम में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें उत्साहित करेंगे और आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव से भी मुलाकात करेंगे, जो कि इस क्षेत्र के राजद के महत्वपूर्ण चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। 
लालू यादव की यह सक्रियता बता रही है कि पार्टी चुनाव को लेकर पिछली बार के मुकाबले बेहतर रणनीति अपनाने वाली है। वहीं लालू यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में अधिक मेहनत और जनता के बीच संपर्क बनाने के निर्देश देने वाले हैं। लालू यादव की यह यात्रा चुनाव के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar politics bihar election bihar vidhansabha election lalu yadav RJD