logo

रांची में मनाया गया लालू का जन्मदिन, कैलाश यादव ने कहा- भारतीय राजनीति के महानायक हैं RJD सुप्रीमो 

RJD3.jpg

रांची 

धुर्वा प्रदेश कार्यालय में RJD की ओर से लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाते हुए महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि लालू भारतीय राजनीति के महानायक हैं। बता दें कि आज RJD सुप्रीमो लालू यादव का 77वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महासचिव और उपाध्यक्ष अनीता यादव ने 77 पाउंड का केक काटा। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने लालू के सुखद जीवन एवं लंबी आयु की कामना की। कहा कि RJD सुप्रीमो देश के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता हैं। आजतक लालू का संपूर्ण जीवन दलित, गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज के लोगो के लिए संघर्षशील रहा है। वे सामाजिक न्याय के जनक और महान क्रांतिनायक हैं।

गांवों तक पहुंचायेंगे लालू की विचारधारा 
यादव ने कहा जन्मदिन के मौके RJD एक संकल्प के साथ गांव-गांव जाकर लालू की विचारधारा और नीति सिद्धांत को पहुंचाने का काम करेगा। आगामी दिनों में राज्य की राजनीति में एक बेहतर एवं मजबूत विकल्प के तौर पर परचम लहराएगा। कहा, RJD की स्पष्ट सोच और एकमात्र लक्ष्य है कि झारखंड में पुराने स्थिति में पार्टी को लाना है। अधिक से अधिक संख्या में चुनाव जीतना और सदन में पहुंचकर जनता की आवाज बनना है।


मौके पर ये लोग थे मौजूद 

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव आबिद अली, मनोज पांडेय, प्रवक्ता डॉ मनोज कु, विक्रम यादव, सचिव रामकुमार यादव, चंद्रशेखर भगत, शब्बर फातमी, रांची जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, पलामू जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, राजू भुइयां, रामभजन सिंह, महादेव ठाकुर, सुरेश राय, महानंद यादव, शालिग्राम पांडेय, मैनेजर राय, राम इकबाल चौधरी, राजू सिंह, सुनील महतो, साहिल राज, विजय राय सभी लोगो ने केक काटकर लालू की लंबी आयु केल लिए शुभकामनाएं दीं। 


 

Tags - Lalu Prasad YadavRJDbirthday Jharkhand News