logo

बिहार के बाहर पहुंचा चिराग-नीतीश का सियासी घमासान, नागालैंड में ऐसे मिलेगी BJP को मदद

chiraj_nitish21.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
अब तक तो चिराग पासवान (chirag paswan) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी की लड़ाई बिहार में ही चल रही थी। लेकिन अब चिराग नीतीश कुमार को देश के अन्य राज्य में भी घेरने की तैयारी में है। JDU को बिहार में ही नहीं बल्कि राज्य के बाहर भी घेरने की तैयारी कर ली है। ज्ञात हो की 22 फरवरी को नागालैंड में विधानसभा चुनाव होना है। जिसमें सीएम नीतीश में उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। वहीं चुनाव के कुछ दिन पहले लोजपा (रामविलास) ने भी वहां अपना उम्मीदवार उतारने की बात कही है। नागालैंड में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने जीतने के लिए बड़ी स्ट्रैटजी तैयार की है। इसके साथ ही चिराग ने भाजपा को वॉकओवर देने का मन बना लिया है।

बिहार विधानसभा के तर्ज पर फिर काम करेंगी लोजपा
यह स्ट्रैटजी वैसे ही है जैसे बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू को करारा नुकसान पहुंचाया था। इस बात की पुष्टि लोजपा (रामविलास) बिहार के प्रवक्ता प्रो. विनीत सिंह ने की है। बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी ने तय किया है कि नागालैंड में वो अकेले ही विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। किसी भी दूसरे राजनीतिक दल से वो गठबंधन नहीं करेगी।

40 सीटों पर ही लोजपा (रामविलास) उतारेगी अपना उम्मीदवार 
 लोजपा सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी नहीं उतारेगी। ऐसा इसलिए कि जदयू और राजद को रोकने के लिए चिराग पासवान ने भाजपा के साथ मिलकर अंदरूनी चाल चली है। 40 सीटों पर ही लोजपा (रामविलास) अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि बाकी के 20 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे। मतलब साफ है कि आधिकारिक तौर पर दोनों पार्टियों के बीच कोई गठबंधन नहीं हैं, लेकिन जदयू को रोकने के लिए स्ट्रैटजी जरूर बनी है।