logo

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : नीतीश- तेजस्वी करेंगे चुनाव प्रचार, बीजेपी को हराने के लिए महागठबंधन ने कसी कमर

tejaswai_nitish2.jpg

कुढ़नी:
कुढ़नी विधानसभा सीट (Kudhani Assembly Seat) पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होने वाला है। इस चुनाव को लेकर हर पार्टी अपनी पूरी ताकत लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं सत्ताधारी महागठबंधन ने भी इस चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। महागठबंधन के सभी नेता चुनावी मैदान में उतरे JDU के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा (Manoj Singh Kushwaha) के लिए प्रचार करेंगे। वहीं इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) प्रचार करने जाएंगे। इसके लिए दोनों नेताओं का चुनाव प्रचार कार्यक्रम जल्द तय किया जाएगा।

महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत तय
उमेश सिंह कुशवाहा ने महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का खेल जनता समझ चुकी है। जदयू के प्रत्याशी ने महागठबंधन के सातों दलों का समर्थन हासिल है। बता दें कि इस सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है वहीं 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।


ये लोग मैदान में
 कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से जेडीयू के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा, वहीं भाजपा ने केदार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही मनोज सहनी की पार्टी वीआईपी ने निलाभ कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि ओवैसी की पार्टी AIMIM ने गुलाम मुर्तजा अंसारी पर अपना दांव खेला है। बता दें कि गोपालगंज उपचुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने महागठबंधन खेल बिगाड़ा था। गोपालगंज में AIMIM के उम्मीदवार अब्दुल सलाम को 12,214 वोट मिले थे, जिसने महागठबंधन का खेल बिगाड़ दिया था। बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी सिर्फ 1800 वोटों से चुनाव जीती थीं, इससे करीब 6 गुना अधिक वोट AIMIM उम्मीदवार को मिले थे। जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी पर गोपालगंज से बीजेपी को फायदा पहुंचाने और महागठबंधन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था।