द फॉलोअप डेस्क
बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नीतीश सरकार ने एक बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अपर समाहर्ता (ADM) और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अपर सचिव और संयुक्त सचिव स्तर पर हुए प्रमुख बदलावों में अशोक कुमार मंडल को पटना का अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) नियुक्त किया गया है। वहीं, तारानंद महतो को कला एवं संस्कृति विभाग और मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, अमरेश कुमार अमर को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में संयुक्त सचिव पद पर तैनात किया गया है।.jpeg)
आयोगों और महत्वपूर्ण विभागों में भी नई तैनातियां की गई हैं। अशोक कुमार गुप्ता को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग में संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि अमित कुमार को कृषि विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। पश्चिम चंपारण के पूर्व अपर समाहर्ता कुमार रविंद्र अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव की भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री सचिवालय और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी अधिकारियों को जगह मिली है। सुपौल सदर के एसडीओ इंद्रवीर कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारी विशेष नियुक्त किया गया है। आलोक कुमार, राज वर्धन और दुर्गेश कुमार को उप सचिव बनाया गया है, जबकि बुद्ध प्रकाश को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।.jpg)
कौशल विकास और अल्पसंख्यक कल्याण की दिशा में भी नियुक्तियां हुई हैं। ब्रजकिशोर लाल को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में OSD बनाया गया है। सुरेश प्रसाद को कर्मचारी चयन आयोग में उप सचिव और सैयद शहजाद अहमद को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। मो. अतहर को सुन्नी वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
जिला स्तर पर भूमि और बंदोबस्त कार्यों में तेजी लाने के लिए कुमार विनोद को औरंगाबाद और प्रभात चंद्र को नालंदा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। जनमेजय शुक्ला भागलपुर के ADM (विभागीय जांच) होंगे। पटना में ओम प्रकाश को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि खगड़िया के ADM आपदा प्रबंधन विजयंत को अब जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।.jpeg)
स्थानीय प्रशासन और जन शिकायतों के निवारण के लिए इष्टदेव महादेव को टेकारी (गया) और मैत्री को हाजीपुर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। नीतीश सरकार का यह बड़ा प्रशासनिक कदम विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर जन शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।