logo

मनीष कश्यप लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बोले- क्या तेजस्वी लगाएंगे गले...

manish_kashyap_21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यूट्यूबर मनीष कश्यप लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मनीष कश्यप ने ऐलान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव वो हर कीमत पर लड़ेंगे। उन्हें चुनाव लड़ने से कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह नहीं बताया कि वो कहां से लड़ेंगे और किस पार्टी से लड़ेंगे। लेकिन यह जरुर कहा है कि वो किसी भी गठबंधन से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हैरानी की बात तो यह है कि अब बिहार के विकास की दुहाई देकर मनीष कश्यप तेजस्वी यादव को भी गले लगाने के लिए तैयार हैं।


अगले 5 साल में 40 लाख रोजगार दूंगा
मनीष कश्यप ने कहा है कि अब तेजस्वी यादव मुझे गले लगाएंगे। क्योंकि मुझपर जो आरोप थे। उनमें बरी हो गया हूं। लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे। वो झुकेंगे नहीं, क्योंकि वो लालू यादव के बेटे हैं। इन लोगों ने झुकना सीखा ही नहीं है। तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए मनीष कश्यप ने कहा है कि वो जितने रोजगार देंगे। उससे चार गुना ज्यादा रोजगार मैं दूंगा। क्या 4 लाख रोजगार देने से गरीब का पेट भर जाएगा। मैं स्टांप पेपर पर लिख कर देता हूं कि अगले 5 साल में 40 लाख रोजगार दूंगा। 


बिहार की जनता से आशीर्वाद की जरूरत 
मनीष कश्यप ने कहा है कि हम कमर कस चुके हैं, ये चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी...बिहार के लोगों के लिए हम सदन जाएंगे। उनके लिए आवाज उठाएंगे। बिहार को लोगों को अंदर और बाहर के लोगों ने जमकर ठगा है। अब बिहार की बर्बादी की कहनी काले अक्षरों में प्रिंट होकर नहीं आएगी. सिर्फ बिहार की खुशहाली की कहनी आएगी'। इस दौरान चुनाव की तैयार को लेकर मनीष कश्यप ने कहा कि उन्हें चुनाव की तैयारी करने की जरूरत नहीं है, वो बिहार की जनता और सभी समस्यों से अवगत हैं। तैयारी करने की जरूरत उन्हें पड़ती है, जिनके पास जानकारी नहीं होती है। वो बिहार के बेटे हैं,उन्हें सिर्फ आशीर्वाद की जरूरत है।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86