logo

पटना AIIMS में विधायक चेतन प्रसाद के साथ मारपीट, गार्ड और डॉक्टरों पर लगा आरोप

चेतन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीते बुधवार रात पटना AIIMS में विधायक चेतन प्रसाद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।दरअसल विधायक चेतन प्रासाद अपने कुछ समर्थकों के साथ किसी मरीज को देखने पटना एम्स पहुंचे थे। इसी दौरान एम्स के गार्ड और जूनियर डॉक्टरों से उनकी तीखी बहस हो गई। और देखेत ही देखते ये विवाद मारपीट में बदल गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है, जब विधायक चेतन आनंद अपने एक मरीज का हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे। अस्पताल परिसर में एंट्री और मिलने के प्रोटोकॉल को लेकर उनका गार्ड्स से बहस हो गया, जिसके बाद जूनियर डॉक्टर भी वहां आ गए और बात बढ़ गई। 
बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक और उनके समर्थकों के साथ अभद्रता भी की गई और करीब आधे घंटे तक उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर भी रखा गया। जिसके बाद मामला टूल पकड़ने लगा।मामले को लेकर फुलवारीशरीफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं जांच में जुट गई है, और दोनों पक्षों से बयान लिया जा रहा है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar chetan prasad mla chetan prasad AIIMS patna AIIMS