logo

BIHAR : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, गई विधायकी!

anant_sungh.jpg

पटना:

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई गई है। उनपर अपने आवास में AK-47 और ग्रेनेड रखने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें MP-MLA कोर्ट के स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे ने ये फैसला सुनाया है। बता दें कि उन्हें 14 जून को दोषी करार दिया गया था। कहा जा रहा है कि इस सजा के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता जानी तय है।
 
पुश्तैनी घर से मिली थी एक AK-47, 26 गोली और 2 हैंड ग्रेनेड
विधायक के बाढ़ के लदमा गांव स्थित पुश्तैनी घर से एक AK-47, 26 गोली, 2 हैंड ग्रेनेड और एक मैगजीन मिली थी। इस केस में अनंत सिंह करीब 34 महीने से पटना के बेउर जेल में बंद हैं। उनपर FIR नम्बर 389/19 दर्ज है। इस केस में आईपीसी के साथ-साथ आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं का इस्तेमाल किया गया है।

स्पीडी ट्रायल चलाया गया
बता दें कि दोषी विधायक के खिलाफ चल रही कारवाई में बिहार सरकार ने विशेष कांड की श्रेणी में रखा था। आरोपी के खिलाफ ट्रायल के लिए विशेष लोक अभियोजक को नियुक्त किया गया था। बता दें कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल भी चलाया गया और अब इसका भी फैसला आ गया है।