logo

BIHAR : 13 ट्रेनों का परिचालन 30 जुलाई तक दूसरे मार्ग से, जानें! कौन-कौन सी ट्रेन है लिस्ट में शामिल

local_train.jpg

पटना:
उत्तर बिहार से गुजरने वाली 1 दर्जन से अधिक ट्रेनों की रूट में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वाराणसी मंडल के बलिया-औंड़िहार रेल खंड पर स्थित यूसुफपुर-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण 30 जुलाई तक नन इंटरलॉक कार्य के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों की परिचालन में बदलाव किए गए हैं।


इन ट्रनों के परिचालन परिवर्तित मार्ग से होगें।
1. गोंदिया से 27, 28 एवं 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
2. बरौनी से 26 से 31 जुलाई, 2022 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
3. आनन्द विहार टर्मिनस से 26 एवं 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
4. रक्सौल से 27 एवं 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
5. डा.अम्बेडकर नगर से 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 19305 डा. अम्बेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
6. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 एवं 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।


7. नई दिल्ली से 30 जुलाई, 2022 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
8. नई दिल्ली से 26 एवं 30 जुलाई, 2022 को चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
9. नई दिल्ली से 31 जुलाई, 2022 को चलने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
10. बरौनी से 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
11. आनन्द विहार टर्मिनस से 27 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
12. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 को चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
13. रक्सौल से 30 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।