नालंदा/बिहार
नालंदा में बीते दिनों एक 14 वर्षीय युवक को नींबू तोड़ने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में LJP के वरिष्ठ नेता समेत कई कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने आज उनके घर पहुंचे। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरामा गांव का है।

लाठी से पीट-पीटकर की थी हत्या
दरअसल युवक ने गांव में ही किसी व्यक्ति के घर से नींबू तोड़ा था जिसे देख व्यक्ति ने युवक को लाठी से बहुत बेरहमी से पीटाई कर दी थी, जिससे युवक घायल होकर वहीं मूर्छित हो गया था। सूचना मिलते ही परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अब इस मामले को संज्ञान में लेते हुए LJP के वरिष्ठ नेता एवं जमूई सांसद अरुण भारती, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना समेत बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मुकुट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। वहां सबने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने मुआवजा देने का भरोशा दिलाया
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को भरोशा दिलाया और तुरंत एक्शन लेते हुए जिला जिलाधिकारी से बातचीत कर सरकारी मुआवजा देने की मांग की। साथ ही आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।