पटना
नीट छात्रा मामले में पूर्णयां सांसद पप्पू यादव ने आज प्रदर्शनकारियों के बीच बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत कर कहा कि किसी की भी बेटी सुरक्षित नहीं है।

सरकार पर साधा निशाना
दरअसल नीट छात्रा मौत मामले के विरोध में आज शुक्रवार को सैकड़ों छात्र हाथों में पोस्टर लेकर CBI कार्यालय का घेराव करने सड़क पर उतरे। यह पैदल मार्च इनकम टैक्स गोलंबर से शुरु होकर CBI कार्यालय तक पहुंचा। इसी दौरान सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने हाल ही में फारबिसगंज में एक महिला के साथ हुई दुर्रव्यवहार का भी जिक्र किया।

समाज संवेदनशील हो गया है
उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज इतना संवेदनशील हो गया है कि फारबिसगंज जैसी घटनाओं में लोग मर जाते हैं और कोई कुछ बोलता तक नहीं। आगे उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी वो पटना की सड़कों सें नहीं हटेंगे। इस दौरान मृतक छात्रा की मां ने सभी गुनहगारों पर पर सख्त और ठोस कार्रवाई की मांग की है।