logo

बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही, 7 BLO किये गए निलंबित

electioncommision1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व निर्वाचन आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करा रही है। इस बीच मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने और आदेशों को न मानने वाले सात बीएलओ को निलंबित कर दिया है। इन निलंबित बीएलओ में फतुहा विधानसभा क्षेत्र के चार मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तीन बीएलओ शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इन सभी पर कार्यों में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। 
निलंबित किये गए बीएलओ 
फतुहा विधानसभा :

  • ममता सिंह - शिक्षिका, उत्क्रमित महाविद्यालय शाहपुर 
  • अनुपमा - प्राथमिक विद्यालय बोधाचक 
  • आरती कुमारी - उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमरजी 
  • मिन्नी कुमारी - विशिष्ट शिक्षिका, उर्दू प्राथमिक विद्यालय सबलपुर 

मोकामा विधानसभा :

  • जितेंद्र कुमार चौधरी - शिक्षक सेवक, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बड्डूपुर
  • अश्विनी कुमार - शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड्डूपुर
  •  राम रतन कुमार - शिक्षक, लक्ष्मी देवी मध्य विद्यालय बड्डूपुर

इस मामले में जिलाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह प्रक्रिया एक संवेदनशील और जिम्मेदार कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की ढिलाई या अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई अधिकारी भविष्य में भी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग की तरफ से पुनरीक्षण कार्य की निगरानी और भी सख्त कर दी गई है। वहीं यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदाता सूची पूरी तरह सही और समय पर पूरी हो।

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending bihar election bihar politics election commission SIR BLO suspend bihar election news