द फॉलोअप डेस्क
बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये गए वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब उसकी ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई है। इस नये ड्राफ्ट वोटरलिस्ट सूची को बिहार के सभी जिलों के लिए जारी कर दिया गया है और निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर भी दोपहर 3 बजे अपलोड कर दिया जायेगा। जिसके बाद मतदाता अब अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। .jpg)
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यदि किसी का नाम सूची में नही हैं, या कोई गलती है तो 2 अगस्त से 1 सितंबर के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आयोग की तरफ से विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। ये कैंप प्रखंड कार्यालय और नगर निकाय कार्यालयों में लगाए जायेंगे, जहां अनिवार्य दस्तावेजों के साथ लोग अपना नाम जोड़ने या सुधारने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 
निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि सभी जिलो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उससे जुड़े BLO, ERO और AERO को प्रारूप सूची सौंप दी गई है। साथ ही मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों को भी ड्राफ्ट सूची सौंपी जा रही है। 
ऐसे चेक करें अपना नाम
निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर जाकर अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र का नाम चुनें। Roll Type के सेक्शन में SIR Draft 2025 को चयन करें। कैपचा भरें, उसके बाद नीचे की ओर दी हुई सूची में अपने बूथ की भाग संख्या का चुनाव करें। फिर पीडीएफ डाउनलोड के दिए विकल्प पर क्लिक करें। उसके पश्चात सूची में अपना नाम तलाशें।