logo

BIHAR : नीतीश मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरे होंगे शामिल, कई मंत्रियो की कुर्सी खतरे में भी 

NITIS_KUMAR.png


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में पांच पद खली है। जिन्हें भरने के लिए मुख्यमंत्री जोरो शोरो के साथ कोशिश  में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है की मंत्रिमंडल  का जल्द ही विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल में कई ऐसे मंत्री भी मौजूद हैं जो विकास कार्यो पर बिलकुल ध्यान नहीं दे रहे है , सरकार उनकी कुर्सी छीन सकती है। उनकी वजह से सरकार के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार के काम काज में गति नहीं आ रही है।  इसके मद्देनजर विकास कार्य में तेजी लाकर जनता के बीच ये मैसेज भी देने की तैयार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मैदान पर आएगी  और जल्दी मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी।

 

युवाओं पर  भरोशा 

नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ मंत्रिमंडल में नयापन लाने की कोशिश भी सरकार की है। नए मंत्रियो को उनके उम्र और सेहत का भी ध्यान रखते हुए उन्हें मंत्री पद सौपा जायेगा, इनसभी का आकलन बिहार सरकार कर चुकी है। वैसे मंत्रियो का पत्ता कट सकता है जो इनसभी आकलन में नहीं आते है। उनकी जगह कई नए चेहरे को मौका मिल सकता है. नए चेहरों में अनुभव के साथ-साथ युवाओं पर ज़्यादा भरोसा जताया जा सकता है.

 


बीजेपी में ज़्यादा बदलाव
भाजपा की तरफ से ज़्यादा बदलाव देखे जा सकते हैं। कुछ बड़े मंत्रियों को भी हटाया जा सकता है और उन्हें संगठन के काम में लगाया जा सकता वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग में भी बदलाव किया जा सकता है। मुख्यमंत्री  की मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो उसमें जातीय संतुलन भी साधने की पूरी कोशिश की जाएगी. कैबिनेट में ऐसे इलाके को भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है जो फिलहाल मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हैं.