logo

पटना के सबसे बड़े अस्पताल से नवजात की चोरी, मुंह पर मास्क लगाकर आई महिला मिनटों में बच्चा लेकर हुई फरार

pmch_bacha_chori.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के सबसे बड़े अस्पताल PMCH से बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला नवजात को चुरा ले गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस पूरी घटना को कुछ मिनटों में अंजाम दिया गया है। जो सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं बच्चे की मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


अपनी नानी के पास था बच्चा
परिजनों के मुताबिक, हाजीपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी को 4 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बड़े ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ था। मां की स्थिति गंभीर होने के कारण ICU में भर्ती कराया गया और बच्चा अपनी नानी के पास खेल रहा था। इस बीच एक अनजान महिला वहां पहुंची। उसने पहले जान-पहचान की। फिर पपीता खाने को पूछा। मना करने पर वहीं पास में बैठ गई। फोन पर बात करने का बहाना बनाकर बच्चे को लेकर भाग गई।


अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा 
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला अस्पताल के अंदर दाखिल होती है। उस मुंह पर मास्क लगा था। वह घुसते के साथ पहले अपने आसपास की स्थिति को भापती है। इसके बाद बच्चे के पास जाकर बैठती है। उसे गोद में उठाती है। फिर उसके साथ खेलती है। इसके बाद बड़े से शातिर तरीके से बच्चा उठाकर मौके से फरार हो जाती है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस अस्पताल में ऐसी घटना हो चुकी है। एक बार फिर से इस तरह का मामला सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होने लगा है।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचानने में लगी पुलिस
पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Bihar newsPMCHPMcH hospital