logo

बिहार में जातीय गणना पर नीतीश ने दिया यह बड़ा बयान 

Nitish_Kumar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जातीय गणना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय गणना पूरी कर ली गयी है। सर्वे का आंकड़ा तैयार हो रहा है। बहुत जल्द इसकी घोषणा कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बातें शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं।


नीतीश ने कहा कि यह जानना जरूरी है कि विभिन्न जाति-धर्म के लोगों की आर्थिक स्थिति क्या है। जातीय गणना में केवल संख्या नहीं, बल्कि सभी जानकारियां जुटायी गयी हैं। ये सभी जानकारियां घोषित होने के बाद राज्य सरकार हैसियत के मुताबिक मदद भी करेगी। उन्होंने कहा कि यह सब सभी पार्टियों की बैठक में तय किया गया था। सभी दलों ने इसे अपना समर्थन दिया है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर कोई रोक नहीं लगायी है। सॉलिसिटर जनरल द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने का कोई अर्थ नहीं है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N