द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के कार्यकर्ताओं ने रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। जहां कार्यकर्त्ता विधानसभा का घेराव करने निकले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में ही रोक दिया। इस बीच पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भी बरसाई। कई लोगों को पुलिस ने टांगकर थाने भी ले गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता राजापुर पुल, बोरिंग रोड चौराहा होते हुए विधानसभा की ओर प्रद्रष्ण को निकले थे तभी प्रशासन ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। 
झड़प के दौरान कई छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए जहां पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए वाटर केनन का इस्तेमाल किया। इस बीच प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उसके बाद दोनों के बीच झड़प हुई जहां पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। लाठियां बरसते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं कुछ छात्रों के कपडे फाड़े जाने और अभद्र व्यवहार किये जाने की भी खबर आ रही है। 
वे मांगें जिनको लेकर NSUI कर रही प्रदर्शन
