logo

हिजाब विवाद के 23 दिनों बाद नुसरत ने ज्वाइन की नौकरी, पटना के इस अस्पताल में मिली ड्यूटी

सुशासन_बाबु3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में हिजाब को लेकर चर्चा में आईं आयुष चिकित्सक डॉ नुसरत परवीन ने 23 दिनों बाद 7 जनवरी को आखिरकार नौकरी ज्वाइन कर ली है। नुसरत की ज्वाइनिंग को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थी। वहीं अब ना सिर्फ नुसरत ने बिहार सरकार की नौकरी ज्वाइन कर लिया है बल्कि उन्हें पोस्टिंग भी मिल गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, नुसरत ने सीधे स्वास्थ्य विभाग में पहुंचकर औपचारिक रूप से ज्वाइनिंग की। उन्हें पटना सिटी स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में तैनात किया गया है।
नुसरत के लिए 20 दिसंबर ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि थी, जिसे पहले 31 दिसंबर और फिर बढ़ाकर 7 जनवरी किया गया था। वहीं नुसरत की ज्वाइनिंग को लेकर अधिकारियों पर लगातार दबाव था, इसी कारण उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में उपस्थित होने के बजाय सीधे विभाग में ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी की। 
आपको मालूम हो कि 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान नुसरत परवीन का हिजाब हटाया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद पूरी राजनीति ही गरमा गई। वहीं नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना भी हुई। घटना के बाद नुसरत सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आईं और लंबे समय तक उनकी ज्वाइनिंग को लेकर असमंजस बना रहा। हिजाब विवाद को लेकर देशभर में राजनीतिक और कानूनी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। यहां तक कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक भी पहुंचा।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news hijab controversy patna news patna khabar