logo

BIHAR : गिरिडीह से पटना इलाज कराने गए वृद्ध लापता, मानसिक रूप से हैं कमजोर

gumsuda_baba.jpg

पटना:

झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले के सुरेंद्र नारायण देव पटना स्थित AIIMS अस्पताल से गुम हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र नारायण मानसिक रूप से कमजोर हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस (Bihar Police) द्वारा छानबीन जारी है। इधर, उनके परिजन काफी चिंतित हैं।

 

वापस लौटी तो देखा कि ससुर नहीं है
मामला बुधवार का है। करीब दोपहर 3 बजे उनकी बहू अस्पताल परिसर में ही अपने ससुर यानी सुरेंद्र नारायण देव को डॉक्टर के चैंबर के बाहर कुर्सी पर बिठाकर कुछ जरूरी जानकारी प्राप्त करने पूछताछ केंद्र गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो देखा कि उनके ससुर उस स्थान पर नहीं है। उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत अस्पताल के अधिकारी व सुरक्षा कर्मी को दी। बावजूद इसके उनके ससुर नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को बुजूर्ग का कुछ पता नहीं चला। देर रात 10 बजे परिजनों ने पटना के फुलवारी थाना में शिकायत दर्ज कराई। फुलवारी थाना के अधिकारी ने बताया कि तलाशी जारी है। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ढूढ़ लेंगे। अगर उनका कुछ पता नहीं चल पाया तो CCTV की फुटेज को खंगाला जायेगा।

इलाज के लिए पटना एम्स गये थे
बता दें कि गिरिडीह गांव के सेनादोनी गांव के रहने वाले सुरेंद्र नारायण देव अपने इलाज के लिए पटना AIIMS अस्पताल गये थे। इस दौरान उनके साथ उनकी बहू भी थी।