logo

बिहार विधानसभा सत्र : आखिरी दिन भी सदन कुछ देर चलकर 2 बजे तक स्थगित, खूब हुए हंगामे

bihar_assemble.jpg

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन केवल 7 मिनट चलकर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। जहां आज फिर विपक्ष ने सदन में खूब हंगामे किये। इस बीच स्पीकर नंदकिशोर यादव ने लोगों को शांत रहते हुए कहा कि आज इस सदन का आखिरी दिन है, आपका प्रस्ताव है आज के दिन शांत रहिए बैठ जाइये। इसके बावजूद काले कपड़ों में आए सभी विपक्षी दलों का हंगामा लगातार जारी रहा। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सदन में खड़े होकर विपक्ष को जमकर सुनाया। 
नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी और विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा हाय-हाय नहीं ये सब पूरा घाय-घाय है। ऐसा सब पहले पहनते थे। सब अनाप-शनाप पहनकर आते हो। उन्होंने राबड़ी देवी पर हमला करते ही हुए कहा कि यही बोली होगी तो सब एक जैसा कपड़ा पहनकर आए हैं। उन्होंने आगे कहा आप लोग यहां अपनी बातें रखें और दूसरों की सुनें। लेकिन यहाँ सब एक जैसा कपड़ा पहनकर सब अनाप-शनाप पहनकर आये हों। 
वहीं राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आपको जनता के बीच जाकर जवाब देना चाहिए। 
सदन सत्र के चौथे दिन भी हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई थी। जहां लोगों ने एक दुसरे के उपर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाये थे। सदन के बाहर और नादर खूब गहमा-गहमी रही थी जिसके बाद सत्र को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar latest update bihar khabar bihar assembly bihar assembly news bihar election bihar politics nitish kumar raabdi devi