logo

अजब-गजब : मुजफ्फरपुर में महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को  दिया जन्म, जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ

muzzaffarpur_bachi.jpg

मुजफ्फरपुर:
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। मामला जिले के बंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। केंद्र के चिकित्सक ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ हैं। बलिगामा निवासी सत्तन सहनी के 27 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। 

सफल प्रसव के बाद सभी ने ली चैन की सांस 
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि उन्होंने जीवन में पहली बार एक साथ तीन बच्चे के जन्म का मामला देखा है। संयोग से ऐसे मरीज के प्रसव चिकित्सा सेवा का मौका भी मिला।प्रसव पीड़ा को देखकर ही पता चल रहा था कि एक से ज्यादा बच्चे होंगे। इमरजेंसी की स्थिति के लिए भी सम्बंधित सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया था। सफल प्रसव के बाद सभी ने चैन की सांस ली। सभी के चेहरे खिल उठे। सफल एवं सामान्य प्रसव से सभी का हौसला बढ़ा है। 

बच्चे का वजन 2 किलो, ढाई किलो तथा 1.9 किलो
पुष्पा देवी के परिजनों ने बताया कि उसे पहले से ही एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला का यह तीसरा प्रसव है। चिकित्सक के साथ सहयोगी एएनएम श्यामा और मीना एवं अन्य चिकित्सा कर्मी भी बन्दरा पीएचसी में पहली बार हुई तीन बच्चे के जन्म पर काफी उत्साहित थे। बच्चे का वजन क्रमशः 2 , 2.5 तथा 1.9 किलोग्राम है।