logo

बिहार : मां का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी लड़की, ओटी असिस्टेंट ने किया प्रपोज 10 दिन के अंदर हो गयी शादी

ioioiol.jpg

हाजीपुरः
हाजीपुर का सदर अस्पताल से प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां लड़का-लड़की को 5 दिन के अंदर एक दूसरे से प्यार हो गया और 10 दिन के अंदर ही दोनों की शादी भी हो गई। पहले 5 दिनों में लड़के ने लड़की से प्यार का इजहार किया लड़की भी मान गयी सबसे बड़ी बात तो यह कि कपल को परिवार की रजामंदी भी मिल गई। दोनों ने धूमधाम से शादी की। और बिना दहेज के दिल वाले अपनी दुल्हनियां ले गए। 


लड़की की मां झुलस गई थी 
दरअसल लड़की की मां बिदुपुर निवासी मनिका देवी 15 दिन पहले घर में खाना बनाते वक्त झुलस गई थी। उनकी बेटी प्रीति सिंह उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंची। मनिका सिंह को बर्न वॉर्ड में भर्ती किया गया। प्रीति मां के साथ अस्पताल में रुकी। इसी बीच ओटी असिस्टेंट मनिंदर सिंह (30) और प्रीति सिंह (25) की एक-दूसरे से मिले। दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गई। और दोनों को प्यार हो गया। मनिंदर ने प्रीति को शादी के लिए प्रपोज किया। उसने मां से बात करने को कहा। मनिंदर ने उसकी मां से बात की मां को भी मनिंदर अच्छा लगा और वो मान गई।


लड़के के घरवाले भी मान गये 
लड़के ने अपने घर वालों से ही शादी को लेकर चर्चा की। वो भी मान गए। 10 दिन बाद हाजीपुर शहर के प्रसिद्ध बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में धूमधाम से शादी हुई। मनिंदर कुमार राघोपुर वीरपुर गांव का रहने वाला है। वो पिछले 5 सालों से हाजीपुर सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में वार्ड सहायक के पद पर कार्यरत है। बारात में अस्पताल के डॉक्टर्स और कर्मचारी भी शामिल हुए। सबसे अच्छी बात कि शादी बिना दहेज के हुई।