logo

सहरसा में मिड-डे-मील खाने से 2 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, भोजन में सांप जैसा जीव मिलने का आरोप

22B.jpg

सहरसा/बिहार

सहरसा के बलुआहा मध्य विद्यालय में आज मिड-डे-मिल का खाना खाने से लगभग 2 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी बच्चों को (CHC) महिषी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा
जानकारी के मुताबिक, मध्याहन भोजन करने के बाद अचानक दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। एक-एक करके सभी बच्चे उल्टी, दस्त, पेट दर्द का शिकायत लेकर शिक्षकों के पास पहुंचे। जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को (CHC) महिषी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी बच्चों का इलाज शुरु किया। फिलहाल कुछ बच्चों की स्थिति में सुधार है और बाकि का इलाज जारी है। इसी दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही बेतहासा सभी अभिभावक अस्पताल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

जांच में जुटी पुलिस
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि खाने में सांप जैसा कुछ जीव था। इसी भोजन को खाने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ी है। इधर अभिभावकों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच के साथ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

Tags - Saharsa mid day meal incident children fall sick after mid day meal Bihar school news Saharsa latest news