logo

बिहार में विधानसभा की छत का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे विधायक

BIHAR_VIDHANSABHA_GIRA.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, यह घटना तब हुई जब कई विधायक विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही विधायकगण विधानसभा भवन के पास पहुंचे तभी भवन की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिरने लगा। गनीमत यह रही कि कोई विधायक इसकी चपेट में नहीं आए। सभी बाल-बाल बच गए। 

बताते चलें कि, बजट सत्र से कुछ समय पहले ही विधानसभा भवन का रेनोवेशन किया गया था। बिहार सरकार के द्वारा इसके लिए लाखों रुपए भी खर्च किए गए थे। इसके बावजूद भी छत का हिस्सा टूटकर गिर गया।

वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने स्पीकर से छत का हिस्सा टूटने की शिकायत की। उन्होंने कहा, आज सुबह कई माननीय सदस्य आए थे। वे सभी पोर्टिको में खड़े थे। इतने में छत का बड़ा-बड़ा हिस्सा ऊपर से टूट कर गिरने लगा। बहरहाल, किसी को भी चोटें नहीं आई है।

Tags - Bihar Assembly Bihar Legislative Assembly budget session assembly roof collapse portion of roof fell major accident averted MLAs safe lawmakers narrowly escaped assembly building incident renovation failure recent renovation government spending