नई दिल्ली
आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहले चरण में नौ प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही अपने बाकी उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा करेगी। पार्टी की यह सूची चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
