logo

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जज ने परिसर खाली करने के दिए निर्देश

rfeewr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में तीन आतंकवादियों के घुसने की सुचना के बाद अब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया है।मामले की सुचना पर अमल करते हुए जिला जज ने तत्काल सभी अधिवक्ता, मुवक्किल एवं अन्य लोगों से न्यायालय परिसर खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिये दी थी। 
खबर मिलते ही मामले की सुचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिए हैं। यह ईमेल बीते दिन गुरुवार को मिली थी, जिसमें 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट में 4 आरडीएक्स आईईडी विस्फोट करने की धमकी दी गई है।
गौरतलब है कि बीते दिन गुरुवार को यह सुचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते 3 आतंकी बिहार में घुसे हैं। जिसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय अलर्ट हो गई थी। और इनकी तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी गई थी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar patna civil courtterrorist