logo

पटना में शिक्षा के नाम पर मनमानी: निजी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई हुई महंगी, NCERT की तुलना में 7 से 8 गुना ज्यादा दामों पर मिल रही किताबें

bihar_स्कूल.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार की राजधानी पटना में प्राइवेट स्कूलों में फीस के साथ किताबों के कीमत बढ़ा दिए गए हैं। वहीं ट्यूशन फीस में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। बता दें कि जहां फीस में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई तो वहीं किताबों पर 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। सूत्रों के मुताबिक NCERT की तुलना में निजी प्रकाशन की किताबें अब अभिभावकों को सात स आठ गुना तक अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ रही है। स्कूल संचालक एनसीईआरटी किताब के साथ निजी प्रकाशन के साइड बुक भी प्रत्येक वर्ग में चला रहे हैं। ऑल इंडिया अभिभावक संघ के अध्यक्ष राकेश राय ने बताया कि हर साल स्कूल मनमाने तरीके से फीस वृद्धि करते हैं। इस बार नामांकन से लेकर री-एडमिशन, किताब-कॉपी, और यूनिफॉर्म आदि के नाम पर शिक्षा के बाजार में अभिभावक ठगे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि NCERT की 9वीं और 10वीं कक्षा की जो किताबें 1000 रू. से 1300 रू. तक में मिलती हैं, वहीं प्राइवेट स्कूलों की किताबें 6000 रु. से 8000 रु. में आती हैं। 

 

हालांकि स्कूल संचालक बताते हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करना पड़ता है इसलिए फीस में वृद्धि की जाती है। फीस से प्राप्त राशि का 25 से 30 प्रतिशत शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी में जाती है।
अभिभावकों का आरोप है कि राजधानी के कुछ स्कूलों ने अपने परिसर में या अलग किसी प्रकाशन के माध्यम से काउंटर खोल रखा है। अभिभावक वहीं से किताब-कॉपी खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक को एक कार्ड थमा दिया जाता है और कहा जाता है कि उक्त पते पर जाकर किताब-कॉपी, यूनिफॉर्म आदि प्राप्त कर लें। अभिभावक का आरोप है कि होल सेल में जो कॉपी 20-25 रुपये मिल रही थी, अब स्कूल काउंटर पर 40 से 45 रुपये में मिल रही है। स्कूल के नाम अंकित होने वाली कापी की वजह से अभिभावक हॉल सेल दुकान से नहीं खरीद सकते हैं। बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताते हैं  कि निजी स्कूल अपने यहां नामांकित छात्रों की संख्या के आधार पर फीस तय करते हैं। जहां तक किताब की कीमत की बात है तो प्रत्येक स्कूल एनसीईआरटी के अलावा निजी प्रकाशन की साइड बुक भी चलाते हैं। यह सही है कि एनसीईआरटी की तुलना में निजी प्रकाशन की साइड बुक अधिक कीमत पर मिलती है।

कक्षा वाइज किताबों की कीमत: 

कक्षा फीस रेंज (प्रति वर्ष)
एल.केजी (LKG)   :     ₹2,300 – ₹3,000
यू.केजी (UKG)     :     ₹3,000 – ₹4,000
पहली (Class 1)   :    ₹4,000 – ₹5,500
दूसरी (Class 2)   :    ₹4,200 – ₹5,700
तीसरी (Class 3)  :    ₹5,500 – ₹6,200
चौथी (Class 4)    :   ₹5,800 – ₹7,000
पांचवीं (Class 5)  :   ₹6,000 – ₹7,200
छठी (Class 6)    :    ₹6,000 – ₹7,500
सातवीं (Class 7)  :   ₹6,500 – ₹7,800
आठवीं (Class 8) :   ₹7,000 – ₹7,800
नौवीं (Class 9)    :   ₹6,500 – ₹7,800
दसवीं (Class 10) :   ₹6,500 – ₹7,800

Tags - Patna private schools fee hike Bihar education news expensive school books India NCERT vs private publishers education inflation Patna school fee increase Bihar private school charges controversy All India Parents Association Rakesh Rai statement