logo

बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपये/लीटर की बढ़ोतरी; जनता परेशान

36v.jpg

गोपालगंज/बिहार
बिहार में अब पेट्रोल की कीमत 109.1 रुपये/लीटर और डीजल की कीमत 95 रुपये/लीटर हो गई है। अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लोगों की होड़ लगी हुई है।   

आमलोगों की जेब पर सीधा असर
गोपालगंज जिले में जहां पहले पेट्रोल 106.1 रुपये प्रति लीटर मिलता था वहीं अब लोगों को 1 लीटर पेट्रोल लेने के लिए 109.1 रुपये देने होंगे। जबकि डीजल में भी बढ़ोतरी करते हुए 92.86 रुपये प्रति लीटर से 95 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए लोगों में लगातार चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इससे आमलोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। काम के लिए वेतन तो उतने ही मिलेंगे केवल खर्च बढ़ रहा है।

रसोई गैस के बाद अब पेट्रोल पंप पर असर
दरअसल मीडिल ईस्ट तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसका असर भारत में रसोई गैस के बाद अब पेट्रोल पंप पर देखने को मिल रहा है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रल-डीजल लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसी तरह अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो आर्थिक रुप से हमारी कमर टूट जाएगी। हालांकि इसे लेकर प्रदेश की राजनीति में भी आरोप-प्रत्यारोप शुरु हो गए हैं। विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रही है कि चुनाव के दौरान सरकार बड़े-बड़े दावे करती है और चुनाव के बाद आमलोगों को इसकी खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Tags - Bihar petrol price hike Bihar diesel price hike Petrol diesel expensive in Bihar Bihar fuel price news