logo

RJD की जन विश्वास रैली पर प्रशांत का तंज-  पैसे खर्च कर लाई भीड़ से भी नहीं भरा गांधी मैदान

PRASHANT_(2)19.jpeg

पटना 

RJD की जन विश्वास रैली पर तंज करते हुए जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा कि पैसे खर्च कर लाई गयी भीड़ से भी गांधी मैदान नहीं भर सका। कहा आरजेडी के लोग पैसे और जाति के नाम पर भीड़ जुटाते हैं और लोगों को भटकाने का काम करते हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार में ‘जन विश्वास यात्रा’पर निकल रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर पत्रकारों ने प्रशांत किशोर से सवाल पूछे। प्रशांत किशोर ने सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव और राजद पर बड़ा हमला बोला। 


राजनीतिक यात्राओं पर उठाये सवाल 

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी। बिहार के कितने लोगों और बिहार की कितनी समस्याओं का समाधान हो गया। अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं। बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया। अब तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा। सबसे ज्यादा विश्वास आपने ही तोड़ा है। कहा, जनता इतनी बेवकूफ नहीं है।


बताया आरजेडी का कैरेक्टर 

प्रशांत ने कहा, 30-32 सालों से बिहार में लालू-नीतीश का ही राज है। इतने सालों में गरीबी मिटी नहीं, पलायन रुका नहीं, रोजगार मिला नहीं। अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं आप। लोग आएंगे विश्वास यात्रा में, कुछ लोग इकट्ठा भी हो जाएंगे। लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है। जिन लोगों ने राजद, लालू जी के बेटे की सरकार देखी है वो जानते हैं ये जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं। ये इनका कैरेक्टर है। इन चीजों से ऊपर उठकर आरजेडी के लोग राजनीति नहीं कर सकते हैं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn