logo

उपलब्धि : समस्तीपुर के प्रिंस ने चक्रासन करते हुए वेट होल्डिंग का बनाया विश्व रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

प्रिंस.jpg

समस्तीपुर:
बिहार(Bihar) को प्रतिभाओं की धरती कहा जाता है। बिहार के युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है समस्तीपुर(Samastipur) जिले के खानपुर प्रखंड(KhanPur) के रहने वाले प्रिंस(Prince) ने जिसने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। दरअसल,प्रिंस ने चक्रासन में पेट पर वेट होल्डिंग(Weight Holding) का विश्व कीर्तिमान(World Record) बनाया है। इसके लिए उसका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड(Asia Book Of Record) में नाम दर्ज हुआ है।

अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर रचा कीर्तिमान 
बता दें कि समस्तीपुर के लाल ने 60 सेकंड तक 140.6 kg वजन चक्रासन करते हुए पेट पर उठाकर कीर्तिमान रच दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उड़ीसा की सौम्या रंजन राउत का था। जिन्होंने वेट होल्डिंग में  1 मिनट 39 सेकंड तक 30 किलो वजन उठाने का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे प्रिंस ने 118.15 kg वजन  60 सेकंड तक उठाकर सौम्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रिंस ने 12 मई 2022 को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। बता दें कि इससे पूर्व प्रिंस का नाम 12 मार्च 2022 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का सपना
प्रिंस का कहना है कि वो अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड(Guinness Book of World) में भी दर्ज करवाये, यह उनका सपना है । इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि वह बचपन से योग व कराटे का अभ्यास करते आ रहे हैं। इसके बाद जिम्नास्टिक एंड पार्कर, वुशू, मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। उन्होंने इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में कराटे में कांस्य पदक और वूशु में सिल्वर मेडल जीता था। अब वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज़ करवाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।