logo

राबड़ी देवी का बड़ा बयान, BJP और JDU वाले करवा रहे तेजस्वी पर जानलेवा हमला!

rabadi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के आखिरी दिन भी सदन में जबरदस्त हंगामे हुए। जहां सदन की कार्यवाही कुछ देर चलने के बाद ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं सदन के बाहर राबड़ी देवी ने BJP और JDU पर कुछ ऐसे आरोप लगाये कि उनके बयान के बाद खूब हंगामे हुए। राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी की जान को खतरा है। BJP और JDU वाले हमला करवा रहे हैं, तेजस्वी को मारनी कोशिश की जा रही है।

राबड़ी देवी ने ये भी दावा किया है कि तेजस्वी पर अब तक 4 बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि "अब तक 4 बार हमले हो चुके हैं। ये लोग नाली के कीड़े हैं"। उनके इस बयान के बाद बिहार में सियासी बवाल शुरू हो चुका है। 
अब देखना ये है कि राबड़ी देवी के इस बयान के बाद BJP और JDU के तरफ से क्या बयान आता है। क्योंकि BJP और JDU पर लगाया गया ये आरोप कोई छोटा नहीं है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar latest update bihar khabar bihar assembly bihar assembly news bihar election bihar politics nitish kumar raabdi devi jdu bjp rjd tejaswi yadav